रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी, जिला रानीखेत की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला जन आक्रोश सम्मेलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन से हुई जहां वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में नगर में पदयात्रा निकाली। वहां विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट आदि रहे।