रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुनियाकोट गांव में रोजगार दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र परिहार ने किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नवीन भट्ट ने शिविर में उपस्थित लोगों को मनरेगा योजना से किए जाने वाले कार्यों, ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव तैयार करने, जियो-टैगिंग समेत अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में गांव के करीब 40 जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान राजेंद्र परिहार ने बताया कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में देव सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह, हरीश मेहरा, बचे सिंह, नंदन सिंह, कमला देवी, दीवानी देवी, शांति देवी, गीता देवी मौजूद रहीं।