फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राइंका में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विरोध

Wed, 28 Aug 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ की अपील पर एकजुट हुए शिक्षकों ने मंगलवार को विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रधानाचार्य की विभागीय सीधी भर्ती नियमावली और परीक्षा को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेजों में 692 प्रधानाचार्यों के पदों को राज्य लोक सेवा के माध्यम से भरे जाने के लिए पद विज्ञापित किए गए हैं। विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से पद भरे जाने का शिक्षकों ने विरोध किया है। सीधी भर्ती से शिक्षकों की दीर्घकालिक सेवा के बाद भी पदोन्नति के अवसर क्षीण हो रहे हैं। पिछले कई वर्षों से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक पद पर भी पदोन्नति अवरूद्ध है जबकि प्रदेश के अन्य विभागों में पदोन्नतियां जारी हैं। केवल शिक्षक ही उपेक्षित हैं। एलटी संवर्ग के 17407 पदों के सापेक्ष किसी भी शिक्षक को इस विभागीय भर्ती नियमावली में स्थान नहीं दिया गया। प्रवक्ता संवर्ग के 12516 पदों से मात्र 2176 आवेदक ही लाभान्वित हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, जिला संगठन मंत्री मदन भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष डॉ गोविंद रावत, ब्लॉक मंत्री नवीन वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, कुंदन कनवाल, राजेंद्र जोशी, दीप पांडे आदि शामिल रहे।
इधर विधायक तिवारी ने शिक्षकों की मांगों का त्वरित संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली, परीक्षा को निरस्त करने, पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें