फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से होगा ऑपरेशन

Thu, 08 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की सुविधाओं में एक और इजाफा हो गया है। यहां दूरबीन विधि से सर्जरी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक मशीन लग चुकी है।अब तक दूरबीन विधि से सर्जरी के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था, मगर अब यह सुविधा जिला अस्पताल में भी मिलेगी। यहां बिना टांका, चीरा लगाए ही मरीजों का ऑपरेशन किया जा सकेगा। इससे अब जिला अस्पताल में गुर्दे और पित्ते की पथरी और पेट की अन्य सर्जरियां दूरबीन विधि से हो पाएंगे। इससे तमाम मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें