फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनाई में उन्नति स्वायत्त सहकारिता केंद्र का हुआ भव्य शुभारंभ

विज्ञापन
देवनाई में उन्नति स्वायत्त सहकारिता केंद्र का उद्घाटन - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई गांव में उन्नति स्वायत्त सहकारिता बुनकर केंद्र खुल गया है। शनिवार को इसका शुभारंभ देवनाई के सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह बोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि उन्नति स्वायत्त सहकारिता बुनकर केंद्र से क्षेत्र के बुनकरों को जहां लाभ मिलेगा, वहीं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने महिलाओं से कृषि कार्य के साथ ही बुनाई और सिलाई सीख कर स्वावलंबी बनने को कहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया स्वरोजगार के लिए कई साल से बेरोजगारों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बरोलिया के कार्यों की सराहना की। बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका इंदिरा बरोलिया ने अतिथियों को स्थानीय स्वेटर, शॉल की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, राजेंद्र बोरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें