सोमेश्वर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि मुस्तैद रहा। पिछले काफी समस्य से सोमेश्वर-चनौदा सड़क खस्ताहाल थी। लोग समय-समय पर लोनिवि से सड़क को दुरुस्त करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन लोनिवि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि ने आज सड़क में पड़े गड्ढों को पाट दिया।