फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में डॉक्टरों के बगैर बीमार बच्चे लाचार, कहां मिले उपचार

विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर। फाइल फोटो संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बच्चों के उपचार को बाल रोग विशेषज्ञों की भारी कमी है। जिले के अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों के 11 पद स्वीकृत हैं। बावजूद इसके जिले में महज तीन बाल रोग विशेषज्ञों की ही तैनाती हो सकी है, जिन पर डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के उपचार की जिम्मेदारी है। जिले में स्थित नौ सीएचसी में महज दो बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। ऐसे में अन्य सीएचसी से जुड़े बच्चों के उपचार को परिजनों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भले ही प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बेहतरी के दावे हो रहे हैं। बावजूद इसके धरातल पर यह दावे बेअसर हैं। यहां तक कि बच्चों के उपचार को अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। अल्मोड़ा में स्थित नौ सीएचसी और जिला अस्पताल में 11 बाल रोग विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं। मानकों के हिसाब से जिला अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन यहां महज एक बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे ही बच्चों का उपचार चल रहा है। वहीं, दो सीचसी में ही बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। ऐसे में अन्य सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के चलते यहां बीमार बच्चों के परिजनों को उनके उपचार के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भिकियासैंण और द्वाराहाट सीएचसी में ही तैनात हैं बाल रोग विशेषज्ञ
अल्मोड़ा। भिकियासैंण और द्वाराहाट सीएचसी में ही बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो सकी है लेकिन हवालबाग, चौखुटिया, सल्ट, स्याल्दे, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद सालों से रिक्त हैं। ऐसे में यहां के परिजन बच्चों के उपचार को 50 से 120 किमी की दौड़ लगाकर जिला मुख्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोट- जिले के नौ सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन भिकियासैंण व द्वाराहाट सीएचसी में ही बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जिला अस्पताल में भी बाल रोग विशेषज्ञ का एक पद रिक्त चल रहा है। रिक्त पदों की सूचना शासन में भेजी गई है। डॉक्टरों की नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है।
विज्ञापन

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें