छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा ऑनलाइन शिक्षण
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के दृश्य कला संकाय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण सुविधा दिलाई जाएगी। परिसर के दृश्य कला संकाय के डीन प्रो. शेखर जोशी ने बताया कि इसमें एमएचआरडी नई दिल्ली के ऑनलाइन कोर्स महत्वपूर्ण हैं। चित्रकला (फाइन आर्ट) के विद्यार्थी भी एमएचआरडी के ऑनलाइन कोर्स, यूजी, पीजी एमओओ सीज, ईपीजी पाठशाला, ई-कांटेंट कोर्सवेयर, इन यूजी सब्जेक्शन, स्वयंप्रभा, सीईसी यूजीसी, यू-ट्यूब चैनलों से भी विद्यार्थी पाठ्यक्रम की सामग्री ले सकते हैं। शोध की दिशा में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी, ई-शोध गंगा, ई-शोध सिंधु और विद्वानी जैसे टूल्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं। विद्यार्थी और शिक्षक व्हाट्सएप के माध्यम से भी पठन-पाठन में शिक्षण का लाभ ले सकते हैं। इस दिशा में सर जेसी बोस टेक्निकल कैंपस भीमताल का व्हाट्सएप ग्रुप भी कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विवि के कुलपति ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी बनाते हुए ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश दिए हैं। संवाद