अल्मोड़ा। बच्चों की पत्रिका बाल प्रहरी और बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा की ओर से शनिवार को ऑनलाइन कहानी वाचन कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि कहानीकार लक्ष्मी खन्ना ‘सुमन’ ने कहा कि बच्चे साहित्य से दूर होते जा रहे हैं। ग्वालियर की सीमा जैन ‘भारत’ ने ‘देश की इमोजी’ बाल कहानी पढ़ी। कहानी सुनने के बाद देवेश जोशी (करूली, बागेश्वर), मानवी बिष्ट (रानीखेत), रश्मि भोज (अल्मोड़ा), दीपांशु तिवारी (अल्मोड़ा), देवरक्षिता नेगी (चौखुटिया) आदि बच्चों ने अपनी टिप्पणी दी। बाल प्रहरी के संपादक और बाल साहित्य संस्थान के सचिव उदय किरौला ने स्वागत किया।