फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षण के बाद बच्चों को अनावश्यक फोन न दें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में शनिवार को अभिभावकों की गोष्ठी हुई। इसमें ऑनलाइन शिक्षण के बारे में चर्चा की गई। अभिभावकों से सुझाव लिए गए। अभिभावकों ने ऑनलाइन पठन-पाठन को उत्तम बताया। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य पूरा हो जाने पर बच्चों को अनावश्यक फोन न दें। बच्चों की स्वच्छता पर निरंतर ध्यान दें। शिशुओं से दबाव में कार्य न कराएं उसे प्रतिदिन ध्यान, योग, प्राणायाम कराएं। उसे फास्ट फूड न दें। विद्या भारती का लक्ष्य शिशुओं का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे शिशुओं का निर्माण करना है जो वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकें। गोष्ठी में हरीश मेहता, पूनम जोशी, विनोद जोशी, पुष्पा मेहरा, जानकी ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, जितेंद्र जोशी, पिंकी बिष्ट, राधा राणा, भावना बजेठा, हेमा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें