फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में लॉकडाउन के बाद एक ही दिन में 955 ने कराया बिजली बिल जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के बाद जिले के लोग बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने लगे हैं। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लॉकडाउन के बाद एक ही दिन में 26 मार्च को जिले के 955 निजी उपभोक्ताओं ने बिजली का बकाया चुकाने के लिए 10.72 लाख रुपये ऑनलाइन जमा कराए हैं जबकि पहले एक दिन में 50 से कम उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करते थे। ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीसीएल ने बिजली बिल भुगतान के सभी काउंटरों पर सूचना चस्पा कर दी है। इसमें बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान के तरीके बताए गए हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर भी बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने संबंधी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं समेत बिजली कर्मी भी दूसरे लोगों के संपर्क आने से बचेंगे और सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें