फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: चौखुटिया में मिला एक हजार साल पुराना एक मुखी शिवलिंग, विभाग ने अपने संरक्षण में लिया

Wed, 20 Sep 2023 03:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

पुरातत्व विभाग ने एकमुखी शिवलिंग अपने संरक्षण में ले लिया है। विभाग के मुताबिक यह यहां कैसे पहुंचा, यह बता पाना मुश्किल है। यह सभी के लिए कौतूहल बना है। फिलहाल इसे अल्मोड़ा संग्रहालय में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
चौखुटिया के हाट में प्राचीन शिवलिंग और पुरातत्व विभाग की टीम के साथ ब्लाक प्रमुख और ग्रामीण। स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले से ही ऐतिहासिक धरोहरों, प्रतीकों और मूर्तियों की नगरी अल्मोड़ा के चौखुटिया में करीब एक हजार साल पुराना चार फुट ऊंचा एकमुखी शिवलिंग मिला है। विभाग के मुताबिक यह शिवलिंग दुर्लभ और ऐतिहासिक है।

विज्ञापन


चौखुटिया के हाटझलां गांव के एक गधेरे में ग्रामीणों ने इस शिवलिंग को देखा। पुरातत्व विभाग ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया है। विभाग के मुताबिक यह यहां कैसे पहुंचा, यह बता पाना मुश्किल है। यह सभी के लिए कौतूहल बना है। फिलहाल इसे अल्मोड़ा संग्रहालय में लाया जाएगा। इस दुर्लभ शिवलिंग के मिलने से पुरातत्व विभाग और संस्कृति विभाग में उत्साहित है।

खंडित है शिवलिंग, आसपास शिवमंदिर होने का अनुमान
पुरातत्व विभाग के मुताबिक शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला है। विभाग इसके बारे में और जानकारी जुटा रहा है। विभाग के अधिकारियों अनुमान है कि जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है, वहां पूर्व में विशाल शिव मंदिर रहा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारकों और मूर्तियों का भंडार है अल्मोड़ा
कभी कत्यूरी और चंद राजाओं के शासन का केंद्र रही सांस्कृतिक नगरी ऐतिहासिक स्मारकों और मूर्तियों का भंडार है। इसके अलावा, जागेश्वर धाम, कटारमल सहित द्वाराहाट आदि स्थानों पर प्राचीन मंदिर सदियों से आस्था का केंद्र रहे हैं। इन मंदिरों में आज भी सैकड़ों की संख्या में देवी-देवताओं की नक्काशीदार अद्भुत दुर्लभ मूर्तियां लोगों को आकर्षित करतीं हैं।
अल्मोड़ा के प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान का कहना है कि चौखुटिया में दुर्लभ एकमुखी शिवलिंग मिला है जो करीब एक हजार साल पुराना है। इसे जिला संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: दो सगी बहनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की थी तैयारी, घर में बंधक बनाकर रखा, छह आरोपी गिरफ्तार

शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़
अल्मोड़ा। हाटझलां गांव में दुर्लभ शिवलिंग मिलने की जानकारी मिलने के बाद यहां इसके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पूर्व में ग्रामीणों ने इसे पुरातत्व विभाग के संरक्षण में दिए जाने से इन्कार किया लेकिन विभाग की तरफ से खंडित शिवलिंग को न पूजे जाने का हवाला देने के बाद ग्रामीण इस पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें