अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने 31 जुलाई तक पंजीकरण के समर्थ पोर्टल खोल दिया है। इससे प्रवेश लेने से वंचित छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा सकेंगे। एसएसजे विवि के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में इस शिक्षा सत्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर में महज 11,935 पंजीकरण हुए। तकनीकी कारणों और जानकारी के अभाव में कई विद्यार्थी अपना पंजीकरण नहीं कर सके। उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका देते हुए 31 जुलाई तक पोर्टल खोला है। इससे विवि प्रबंधन को भी अब छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है।