फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के राजस्व क्षेत्र क्वैराली में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। आरोप है कि घर में अकेली पाकर उसने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप है कि बीते चार अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला 36 वर्षीय युवक घर में घुसा और बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और कमरे के भीतर घुसकर अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी श्याम लाल के खिलाफ धारा 323, 354, 452, 506, 376, 511 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार देर शाम उसे शौकियाथल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक क्वैराली कुलदीप कुमार जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें