सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत ढोनी गाढ़ के पास बुधवार रात एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई।
बुधवार रात करीब 12.30 बजे रमेश कुमार सोमेश्वर स्थित अपने आवास से अपने मित्र से मिलने मजखाली की तरफ निकले।
सोमेश्वर से करीब छह किमी दूर ढोनी गाढ़ के पास कार बिजली के पोल से टकरा गई। रमेश कुमार के पुत्र ने उन्हें फोन किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह आवाजही करने के लोगों ने बिजली के पोल से टकराई कार देखी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलने के बाद सोमेश्वर पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने रमेश के परिजनों को घटना की सूचना दी। रमेश को 108 में उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। रमेश कुमार की सोमेश्वर में मीट की दुकान थी। उनकी उम्र करीब 45 बताई जा रही है। उनके चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां है। कार में रमेश के अलावा कोई भी नहीं था।