अल्मोड़ा में 22.4 तो चौखुटिया में सबसे अधिक 25 एमएम बारिश
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पिछले 24 घंटोें में बारिश से तापमान में एक डिग्री की कमी आई। जिला मुख्यालय में 22.4 तो चौखुटिया में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। रविवार को अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।