फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा जिले में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली

Thu, 23 Nov 2023 09:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में इगास यानी बूढ़ी दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने शाम को घरों में दीपक जलाए। ये पर्व दिवाली के 11वें दिन बाद मनाया जाता है। इगास के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दिया। इगास पर्व पर बृहस्पतिवार शाम को लोगों ने घरों में दीप जलाए और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। परंपरा के अनुसार घरों में कोठार (अनाज रखने के लिए लकड़ी का बर्तन) में नया अनाज भी भरा गया। इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की दूरस्थ क्षेत्रों में 11 दिन बाद इसकी सूचना मिली। तब से इस दिन बूढ़ी दीवाली मनाई जाती है। गढ़वाल में इसे इगास के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें