फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिव्यांगों का चिह्नीकरण कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिखाएं गंभीरता

Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की विकास भवन में बैठक हुई। इस दौरान दिव्यांगों को कई योजनाओं का लाभ दिलाने और उनके लिए कई गतिविधियों को विकसित करने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दिव्यांगों का गंभीरता से चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगों से संबंधित कई गतिविधियों के संचालन और उनके ठहरने के लिए समिति बनाकर एक या दो कमरे के भवन का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और नियमों में सरलीकरण के लिए समिति के सदस्यों के सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी कर पेंशन का लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें