फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की निगाह से नहीं बच पाएंगे वाहन

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से हरी झंडी दिखाकर इंटरसेप्टर वाहन को रवाना करते एसएसपी प्रह्लाद सिंह म - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा में तेज रफ्तार से और नियमों का उल्लंघन करके वाहन चलाने वालों के लिए पुलिस की निगाह से बचना संभव नहीं होगा। इसके लिए पुलिस ने आधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर वाहन को लांच कर दिया। एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा ने हरी झंडी दिखाकर इंटरसेप्टर को रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण ओवरस्पीडिंग से वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इन पर रोकथाम के लिए इंटरसेप्टर अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही रात में भी तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इंटरसेप्टर तीन प्रकार के चालान करती है। लाइनचेंजिंग, ओवर स्पीड, नशे में वाहन ड्राइव। लेजर स्पीडगन यह सड़क से गुजरते हाईस्पीड वाहनों को कैमरों के माध्यम से परख लेगा और दूर तक का फोटो भी क्लिक कर सेव कर लेगा। स्पीडोमीटर ओवर स्पीड (तात्कालिक गति) को चैक करने के लिए लगा हुआ है। इससे वाहन का फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर और वाहन का प्रकार सभी की एक साथ फोटो खींच जाएगी। दिनॉक और समय भी एड हो जाएगा। ऐल्कोहॉलिक पर्सन यदि वाहन चला रहा हो तो उसको ब्रीथ एनालाइजर ट्रैक कर लेगा। रूफ टॉप कैमरा रूटेट कैमरा है जो कि तीनों साइड रोड को नजर बनाए रखेगा। गतिविधियों को इंटरसेप्टर वाहन में लगे मॉनीटर में प्रदर्शित करेगा। इससे और यल्लो लाइन चेंजिंग पर नजर रखेगा। इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा वीर सिंह, सीओ रानीखेत तपेश कुमार, सीओ संचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अशोक परिहार, निरीक्षक अभिसूचना कमल कुमार पाठक, एसआईएमटी कालू चंद्र, टीएसआई विजय बिष्ट, साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी, महेश कश्यप, मीडिया सेल प्रभारी हेमा ऐठानी, महेंद्र, विनोद कुंवर आदि थे। यह वाहन आधुनिक लेजर तकनीकि पर आधारित कैमरों से लैस है। इन वाहनों पर लेजर स्पीड राडार गन, एनटीपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) सिस्टम, रूफ टॉप कैमरा, डैश बोर्ड कैमरा, रियर व्यू कैमरा, मैसेज एलइडी डिस्पले, प्रिंटर लगे हैं। इंटरसेप्टर ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों की स्पीड को पकड़ने में सक्षम हैं। जिससे तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें