रानीखेत के गांधी चौक पर नुक्कड़ नाटक करते आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने के उद्देश्य भी बताए।
छात्र छात्राओं ने गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किस तरह देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली, इसकी जानकारी दी। वीर शहीदों और सेनानियों को भी बारी बारी से याद किया गया। एनसीसी कैडेटों ने ड्रिल का भी प्रदर्शन किया। वहां पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ,राजेश जोशी, गरिमा भंडारी, हिमाद्रि, भूपेंद्र परिहार आदि थे।