जीआईसी पटलगांव के एनएसएस स्वयंसेवियों का सात दिवसीय विशेष शिविर गांव के पंचायत घर में शुरू हो गया है। स्वयंसेवियों ने शिविर के पहले दिन गांव के रास्तों और नौलों की सफाई की। इस मौके पर हुई गाष्ठी में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम अधिकारी भारतेंदु जोशी, प्रधानाचार्य एलबी पाल, प्रमोद साह, पंकज जोशी, डा. मदन चौधरी और जसोद सिंह आदि मौजूद थे।