फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार तो खुलने लगा पर गांव से नहीं आ पा रहे कस्टमर

विज्ञापन
रानीखेत में 3.0 लॉक डाउन के दौरान गस्त करती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन 3.0 में सरकार ने आवश्यक सामग्री के अलावा कई अन्य वस्तुओं की दुकानों को भी छूट दी है, लेकिन बाजार में ग्राहक नहीं होने के कारण व्यापारियों में घोर निराशा है। दरअसल उपमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी बाजारें ग्रामीण क्षेत्रों पर निर्भर हैं। सरकार की तरफ से टैक्सी वाहनों में सिर्फ दो सवारियों को ही बैठाने की परमिशन दी है, ऐसे में गरीब ग्रामीण दोगुना किराया देकर बाजार आने में असमर्थ हैं। जिसके चलते व्यापार में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। नगर में मिठाई की अधिकांश दुकानें बंद हैं, मिष्ठान वितरक व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी का कहना है कि बाजार में ग्राहक नहीं हैं, दुकानें खोलने से कोई फायदा नहीं है। दूसरी तरफ यदि ग्राहक बाजार आ भी जाता है तो चाय की दुकानें तक नहीं खुली हैं। मांग की है कि या तो बाजार पूरी तरह से खोल दिया जाय या फिर पूरा लॉकडाउन हो। व्यापारियों ने दुकानें खोलने का समय भी पूर्व की भांति दोपहर एक बजे करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें