फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अब पैलिएटिव केयर वार्ड में कैंसर रोगियों को मिलेगा आसरा

Thu, 27 Jun 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब पैलिएटिव केयर वार्ड में कैंसर रोगियों को आसरा मिलेगा। अंतिम चरण के कैंसर रोगियों को यहां राहत पहुंचाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में कुमाऊं का दूसरा पैलिएटिव केयर वार्ड का संचालन होने से कैंसर रोगियों को अंतिम दिनों में खासी राहत मिलेगी।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पैलिएटिव केयर वार्ड अस्तित्व में आया है। यह मेडिकल कॉलेज यह वार्ड स्थापित करने वाला कुमाऊं का दूसरा संस्थान है। इससे पूर्व सिर्फ हल्द्वानी एसटीएच में यह वार्ड स्थापित था जहां लास्ट स्टेज के कैंसर से जूझ रहे मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। अब अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ऐसे कैंसर रोगियों को भर्ती किया जाएगा जो लास्ट स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी यहां उचित देखभाल होगी और उन्हें उचित उपचार देकर उनके दर्द को कम किया जा सकेगा। प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्स इनकी देखभाल व इलाज करेंगे। ऐसे में कैंसर रोगियों को घर पर तड़पना नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन

वार्ड में स्थापित होंगे 10 बेड
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में स्थापित पैलिएटिव केयर वार्ड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां आईसीयू के 10 बेड स्थापित किए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक कैंसर रोगियों की उचित देखभाल और उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


कोट
मेडिकल कॉलेज में पैलिएटिव केयर वार्ड स्थापित किया गया है। कैंसर रोगियों को उनके परिजनों को इससे खासी राहत मिलेगी। यह वार्ड अंतिम स्टेज के कैंसर से जूझ रहे मरीजों का आसरा होगा।
-प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें