फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो जागरूकता ही कोरोना का सबसे बड़ा इलाज, सामाजिक संस्था ने किया सचेत

विज्ञापन
कसारदेवी इलाके में लोगों को जागरूक करते मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कसार देवी, माट इलाके के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूक किया। लोगों को मास्क भी बांटे। कहा कोरोना से बचना है तो जागरूक होना पड़ेगा। समिति के मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, जिला संयोजक आनंद सिंह बिष्ट, महिला मुख्य संयोजक भावना तिवारी, डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कसार देवी, माट गांव में जरुरतमंद लोगों को मास्क बांटे। संस्था के सदस्यों ने कोरोना से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, जरुरी काम होने पर ही घरों से निकलने को कहा। जानकारी दी गई जिसमें महिला संयोजक भावना तिवारी ने कहा कि मास्क पहनना जरूरी है बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें। बाहर से आने वाले प्रवासियों को घर पर क्वारंटीन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें