फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने को जारी होंगे नोटिस

Sat, 18 May 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के  पुलिस लाईन सभागार में आयोजित बैठक  में   मौजूद पुलिस अधिकारी और अन्य । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
एसएसपी ने क्राइम बैठक में अपराधों की समीक्षा कर दिए निर्देश
विज्ञापन


अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस लाइन सभागार में हुई क्राइम बैठक और पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि करबला, धारानौला में सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के लिए जारी नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी वाहन नहीं हटाने पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि करबला से धारानौला सिकुड़ा बैंड तक सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। यदि फिर भी वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को हटाया नहीं जाता है तो पुलिस वाहनों को क्रेन से हटाकर पुलिस लाईन डंपिग जोन में डाल देगी। उन्होंने जिले के सभी थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा की। संबंधित सर्किल सीओ, थाना प्रभारियों को विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी थाना, एएनटीएफ, शाखा प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित

अल्मोड़ा। भतरौजखान थानाध्यक्ष एसआई मदन मोहन जोशी को सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया। एसएसपी ने उन्हें पुरस्कृत किया। इसके अलावा दस अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें