फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपों में पेट्रोल की नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति

Sat, 02 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
काठगोदाम स्थित डिपो से जिले के पंपों को पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। शुक्रवार को नगर के मालरोड स्थित पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिला। इससे वाहन चालकों को पांडेखोला स्थित जाकर तेल भराना पड़ा। काठगोदाम स्थित डिपो से इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों को पर्याप्त तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नगर के पेट्रोल पंपों में शुक्रवार को पेट्रोल समाप्त हो गया था। मालरोड स्थित पंपों में पेट्रोल समाप्त के बोर्ड लगे थे। इससे दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के पंपों में तेल न होने पर वाहन चालकों को पांच किमी दूर पांडेखोला स्थित पेट्रोल पंपों में तेल भरवाने जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें