फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अस्पताल में दोनों फिजिशियन न होने से मरीजों की बढ़ी दिक्कत

Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एक फिजिशियन मंगलवार को न्यायिक कार्य के लिए अस्पताल से बाहर रहे तो दूसरे अवकाश पर। दोनों फिजिशियन के अवकाश पर जाने से मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। मजबूर होकर उन्हें निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार रही।
विज्ञापन

नगर समेत जिले के कई क्षेत्रों में बढ़ी संख्या में मरीज बुखार, खासी, जुकाम आदि समस्या के उपचार कराने पहुंचे लेकिन यहां तैनात तैनात दोनों फिजिशियन के न होने से मरीजों को मायूसी हाथ लगी। अस्पताल में तैनात एक फिजिशियन न्यायिक कार्यों के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे तो दूसरे फिजिशियन अवकाश पर हैं। अस्पताल में एक साथ दोनों चिकित्सकों के न होने पर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर ताले लटके रहे। ऐसे में कई मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा तो कई मरीज निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए मजबूर हुए।


एक फिजिशियन न्यायिक कार्य के लिए और दूसरे फिजिशियन अवकाश पर हैं। दोनों चिकित्सक बुधवार से अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। - एचसी गढ़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें