फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल संकट से मुक्ति देगी चमोली पंपिंग पेयजल योजना

Fri, 16 May 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत की ग्रामसभा चमोली के ग्रामीणों को अब पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी। शुक्रवार को चमोली पंपिंग पेयजल योजना का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। क्षेत्र पंचायत की करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनी चमोली पंपिंग पेयजल योजना से गांव के करीब 100 अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। माहरा ने कहा कि अब इस योजना से चमोली व पिलखोली गांवों को निरंतर पेयजल की सुविधा मिलेगी और यह योजना इस क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, बीडीसी सदस्य बबिता फर्त्याल आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें