फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला महिला अस्पताल में मशीन खराब, गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड ठप

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से कक्ष के दरवाजे करने पड़े बंद। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल की मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। ऐसे में दूरदराज से अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचीं गर्भवतियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की, तब कुछ गर्भवतियों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन बुधवार को गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की तिथि तय है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मशीन का प्रिंटर खराब होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। सुबह से गर्भवतियों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। 60 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं। मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके और कक्ष के दरवाजे बंद करने पड़े।
कोट-
अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रिंटर खराब हो गया है, तकनीशियन बुलाए गए हैं। चार से पांच दिन में मशीन ठीक हो जाएगी। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति पंत, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
एक मात्र ईएनटी सर्जन अवकाश पर
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी सर्जन बुधवार को अवकाश पर चले गए। इससे नाक, कान, गले की बीमारी के मरीजों को वापस जाना पड़ा। इधर, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीके सिन्हा का कहना है कि ईएनटी सर्जन के अवकाश से लौटने के बाद ही मरीजों को उपचार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें