अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में पांचवें दिन भी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हुई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बेस अस्पताल या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। उनके अस्पताल पहुंचते ही लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। संवाद