फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऑपरेटर और रखरखाव के अभाव में आधार मशीनें खराब

Mon, 10 Jun 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के 11 विकासखंडों के 22 विद्यालयों में चार साल पूर्व स्थापित हुई थीं मशीनें
विज्ञापन


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में विद्यार्थियों को विद्यालयों में ही आधार बनाने की सुविधा देने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। 11 विकासखंडों के 22 विद्यालयों में चार साल पूर्व स्थापित आधार मशीन ऑपरेटर नहीं होने और रखरखाव के अभाव में खराब हो गई हैं। ये खराब मशीनें अब तहसील कार्यालय में जमा हैं।

जिले में विद्यार्थियों को विद्यालयों में ही आधार बनाने की सुविधा देने के लिए 22 माध्यमिक विद्यालयों में आधार मशीनें स्थापित हुईं। प्रवेश के लिए आधार कार्ड जरूरी होने पर विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनाने के लिए आधार केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। शासन ने स्कूलों में आधार मशीनें तो स्थापित कीं लेकिन रखरखाव नहीं होने से अधिकांश मशीनें खराब हो गईं। कहीं ऑपरेटर नहीं होने से मशीनें शोपीस बन गईं। एक साल पूर्व इन मशीनों को तहसील कार्यालय में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों का हुआ तबादला

अल्मोड़ा। जिन विद्यालयों में मशीनें लगी थीं। वहां के शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षकों का तबादला दूसरे विद्यालयों में हो गया। ऐसे में ऑपरेटर नहीं होने से मशीन का लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल सका। संवाद

कोट-ऑपरेटर नहीं होने से विद्यार्थियाें के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। मशीनें तहसील में जमा कर दी गई है। -गोविंद रावत, प्रभारी बीईओ हवालबाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें