फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में सीटों के लिए मारामारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन पर बसों का इंतजार करते यात्री।। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रवासी अपने घरों को रवाना हुए। नगर के बस स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में पहले सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही। रोडवेज, केमू की बसों समेत टैक्सी यात्रियों से पैक होकर रवाना हुई।
विज्ञापन

कुमाऊं में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन मनाने के लिए बृहस्पतिवार को काफी संख्या में प्रवासी अपने घरों को रवाना हुए। नगर के रोडवेज, केमू स्टेशनों, टैक्सी स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही। सुबह ही यात्री स्टेशन पहुंचे लगे थे।
रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें नहीं चलने से टनकपुर, बेतालघाट, दिल्ली आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज की कई बसों का संचालन नहीं होने से प्रवासियों की फजीहत हुई। प्रवासी स्टेशनों में बस की तलाश में भटकते रहे। काफी देर तक प्रवासी स्टेशनों में बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बसें न आने से उनकी फजीहत हुई। बाद में कई यात्री टैक्सी और अन्य दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सी का किराया अधिक होने से यात्रियों की जेब भी ढीली हुई। कई प्रवासी केमू की बसों से भी गंतव्य को रवाना हुए।
रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर बहनें पहुंची भाइयों के घर
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व मनाने बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर भाईयों के घर पहुंची। कुमाऊं मंडल में रक्षाबंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाया जा रहा हैए इसलिए कुछ बहनें बृहस्पतिवार को रवाना हुई तो अधिकांश बहने शुक्रवार की सुबह ही भाईयों के घरों को जाएंगी। शुक्रवार को बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को साधारण रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सौगात का महिलाओं ने पूरा लाभ उठाया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में बहनें भाईयों के घरों को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें