फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम की घोषणा, धरातल पर नहीं उतार पाए अधिकारी

Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी सोमेश्वर क्षेत्र के छह गांवों को जोड़ने के लिए चार किमी लंबी सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सीएम को घोषणा को धरातल पर नहीं उतार सके हैं। सड़क नहीं बनने के कारण क्षेत्र के छह गांवों की एक हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां के ग्रामीण बदहाल रास्तों के बीच पैदल चल पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सीएम ने वर्ष 2021 में महतगांव, पारेछीना, कूजर, कांगड़ी, हरिजन बस्ती, दुगड़ाकोट आदि गांवों को जोड़ने के लिए सड़क की घोषणा की थी। तत्परता दिखाते हुए लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए तीन से अधिक बार सर्वे किया लेकिन सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण इन गांवों की एक हजार से अधिक की आबादी की गांव तक जल्द सड़क पहुंचने की उम्मीद दम तोड़ रही है। यहां के ग्रामीणों को बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है।



सब्जी उत्पादक क्षेत्र हैं सभी गांव

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पारेछीना क्षेत्र के गांव सब्जी उत्पादन के लिए पहचाने जाते हैं। इन गांवों में मूली, शिमला मिर्च, टमाटर का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है जिससे क्षेत्र के 300 किसानों की आजीविका चलती है लेकिन सड़क न होने से किसानों के लिए इन उत्पादों को बाजार पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। महतगांव के पूर्व बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह नेगी ने कहा कि मजदूरों के भरोसे इन्हें बाजार पहुंचाने में अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है जो घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऐसे में किसान सब्जी उत्पादन से मुंह मोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन



सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर स्वीकृति के लिए वन विभाग को फाइल भेजी गई है। वन विभाग की स्वीकृति के बाद ही सड़क का निर्माण संभव है। - इंद्रजीत बोस, ईई, लोनिवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें