अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी की ग्राम पंचायत कोल की खुली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। युवा ग्राम प्रधान कमल जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोड नहीं, तो वोट नहीं का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से मोटर मार्ग की मांग की जा रही है लेकिन जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों ने अब तक ध्यान नहीं दिया। चेतावनी दी कि सड़क निर्माण शुरू नहीं होने तक वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। संवाद