फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार उदेपुर ग्वेल देवता मंदिर में नहीं होगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैड़ारौ घाटी क्षेत्र के ऐतिहासिक उदेपुर गोलू देवता मंदिर में इस बार कोरोना के कारण आश्विन नवरात्र मेला नहीं होगा। उदेपुर मंदिर सुधार समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों मंदिर समिति, एसडीएम समेत जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से इस बार मेला न करने का निर्णय लिया गया। अलबत्ता मंदिर की परंपरागत पूजा नियमित रूप से रोज करने का निर्णय लिया गया है। इस कारण श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं मिल सकेगी। नियमों का पालन करवाने के लिए नवरात्र में पुलिस प्रशासन मंदिर में मौजूद रहेगा। समुद्रतल से करीब सात हजार फुट की ऊंचाई पर पौने पांच सौ साल पुराने उदेपुर गोलू देवता मंदिर में हर साल आश्विन के मनोरम मौसम में नवरात्र पूजन होता था। गोलू देवता के आशीर्वाद के लिए वहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें