फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विश्वविद्यालय को जल्द मिलेगा स्थायी कुलपति

Wed, 23 Aug 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 23 एलएम 11 पी - एसएसजे विवि का अल्मोड़ा स्थित कुलपति कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में नए कुलपति की तलाश तेज हो गई है। बुधवार से देहरादून में साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद जल्द स्थायी कुलपति मिलने की उम्मीद है। इस पद के लिए कई दावेदार हैं।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के करीब दो साल बाद स्थायी कुलपति मिलने की उम्मीद है। नए कुलपति की दौड़ में वर्तमान कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट समेत एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी आदि के नाम चर्चाओं में हैं। विवि के पहले कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी के पद से इस्तीफा देने के बाद प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कुलपति का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि स्थायी कुलपति की तैनाती के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें