फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निकाय चुनाव के लिए नए सॉफ्टवेयर में बनेगी मतदाता सूची

Wed, 14 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पंचास्थानि चुनावालय अल्मोड़ा।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब निकाय चुनाव के लिए नए सॉफ्टवेयर में मतदाता सूची तैयार होगी। निर्वाचन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है लेकिन इस सॉफ्टवेयर में मतदाता सूची तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसमें वार्ड के मोहल्लों के नाम गायब हैं तो मकान नंबर भी इसमें नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पंचस्थानी चुनाव कार्यालय इस खामी को दूर करने में जुटा है। यह खामी दूर होने के बाद संगणक और पर्यवेक्षक सभी वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं की सूची तैयार कर उसे नए सॉफ्टवेयर में अपडेट करेंगे और इससे मतदाताओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतें हैं। नगर पालिका अल्मोड़ा में 13 और नगर पालिका चिलियानौला में सात वार्ड हैं। नगर पंचायत द्वाराहाट और भिकियासैंण में चार-चार वार्ड हैं। पंचास्थानि चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में बनी सूची के अनुसार इन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 31,460 है। विभाग का दावा है कि जल्द इस समस्या का समाधान कर नए सॉफ्टवेयर पर नई सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में यदि सॉफ्टवेयर की दिक्कत से मतदाताओं के नाम सूची से गायब हुए तो उनके लिए मतदान में भागीदारी करना मुश्किल होगा।




नगर पालिका अल्मोड़ा में 24,226 मतदाता

अल्मोड़ा। वर्ष 2018 में बनी निर्वाचक नामावली के अनुसार अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 24,256 मतदाता पंजीकृत हैं। चिलियानौला में मतदाताओं की संख्या 1,880, नगर पंचायत भिकियासैंण में 2,879 और द्वाराहाट में 2,445 है।
विज्ञापन




पुरुष और महिला मतदाता



निकाय महिला पुरुष



अल्मोड़ा 12,152 12,104

चिलियानौला 951 929
भिकियासैंण 1497 1382
द्वाराहाट 1223 1222





मतदाताओं की सूची तैयार करने में नए सॉफ्टवेयर पर आ रही समस्या चुनाव आयोग से साझा की गई है। उम्मीद है जल्द इसका समाधान होगा। - संतोष सिंह बोरा, प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचास्थानि चुनावालय, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें