फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आजादी के 75 साल बाद सड़क से जुड़ेगा सौड़ा, कटान शुरू

Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आजादी के 75 साल बाद ताकुला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाखसौड़ा के तोक सौड़ा को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए कपड़खान-भेटुली मार्ग से सड़क का कटना किया जा रहा है। शनिवार को पूर्व प्रधान खड़क सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। डेढ़ किलोमीटर बनने वाली इस सड़क का कार्य पूरा होने पर सौड़ा की 500 से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सौड़ा के लोग फिलहाल यातायात सुविधा का लाभ उठाने के लिए डेढ़ किमी पैदल सफर कर तिमलखाल या फिर दो किमी पैदल चलकर कपड़खान आते हैं। सड़क न होने से ग्रामीण मरीजों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं। आखिरकार इस गांव को सड़क से जोड़ने की कयावद शुरू हो गई है जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल के सहयोग से यह मुमकिन हुआ है।
पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने सांसद निधि से सड़क निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। अब गांव को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। वहां प्रधान धना देवी, पूर्व प्रधान हर्ष सिंह पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा आर्या, दर्शन पिलख्वाल, किशन सिंह, पूर्व प्रधान दिवान राम, गोविंद सिंह, अनिल राम, पंकज तिवारी, कुंदन राम, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, बालम सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह, नीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सौड़ा में सड़क नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चाहे मरीज को ले जाना हो या कोई सामान हालत खराब हो जाती थी। अब गांव तक सड़क पहुंचेगी तो बहुत सहूलियत मिलेगी। - सोनी पिलख्वाल, सौड़ा।
सड़क बनने के बाद सब्जी और अन्य उत्पादों को स्थानीय बाजार तक पहुंचा सकेंगे। आवागमन में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उम्मीद है सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा होगा। - देंवेंद्र पिलख्वाल, सौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें