दन्या(अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दन्या इकाई की नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन उत्साह के साथ किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. देवराज मिश्रा को नगर अध्यक्ष, डॉ. डीके चंदोला और डॉ. मंजू कांडपाल को उपाध्यक्ष तथा राजू डसीला को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। ललिता भट्ट, मनीषा जोशी, पंकजा जोशी और प्रियंका बिष्ट को नगर सह मंत्री बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न दायित्वों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। किशोर चंद्र जोशी, यश राना, लक्की नेगी, अमित बोरा और मैना को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल सिंह डसीला, उपाध्यक्ष पंकजा जोशी, कोषाध्यक्ष रोशनी चिलवाल समेत परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद