अल्मोड़ा में हुई उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की गोष्ठी में मौजूद लोग।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय गणानाथ में भारत नेट कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेट कनेक्टिविटी शुरू होने से अब ब्लॉक के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, राज्य वित्त से जुड़े काम अब आसानी से होंगे। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर-गणानाथ मोटर मार्ग का सुधारीकरण जल्द किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्या की अध्यक्षता में बीडीओ किशन राम आर्या ने संचालन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख ललित सिंह दोसाद, भुवन जोशी, योगेश बाराकोटी, भूधर भाकुनी, गोपाल रावत, राजेंद्र नेगी, दीपक आर्या, कैलाश बोरा, कैलाश जोशी, दीपक भाकुनी, प्रकाश भंडारी आदि रहे।