फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कलश यात्रा के साथ रानीखेत में दुर्गा महोत्सव शुरू

Mon, 16 Oct 2023 11:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो -15एएलएम 10 पी द्वाराहाट में नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मन्दिर  में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में नव दुर्गा पूजा समिति, गांधी चौक, खनिया, चौबटिया क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का कलश स्थापना के साथ शुभारंभ किया गया। कलश स्थापना के बाद पुरोहित ने पूजन संपन्न कराई। इस दौरान नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हेम कांडपाल ने बताया कि कलश स्थापना के साथ नवरात्र में मां के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। वहां कुलदीप राणा, घनश्याम नेगी, भारत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शीतला देवी मंदिर में दुर्गा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकल्प एक परिवार के तहत द्वाराहाट में पहले नवरात्र पर शीतला देवी मंदिर में पंडित संजय जोशी ने दुर्गा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत करवाई। इस मौके पर यजमान गिरीश चंद्र भट्ट, गीता भट्ट, आशुतोष चौधरी, भावना चौधरी ने पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर आयोजन में अनिल चौधरी, गजेंद्र वर्मा, संतोष चौधरी, ललित मठपाल आदि शामिल रहे।

कैड़ारौ घाटी बिंता में पहले नवरात्र पर हरेला बोया

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के कैड़ारौ घाटी बिंता स्थित पौराणिक उदेपुर गोलू देवता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन हरेला बोया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह कैड़ा ने बताया कि पहले नवरात्र को हरेला बोया जाता है। उन्होंने कहा की गोलू देवता के आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु नवरात्र में नारियल और फलों से मन्नत मांगते हैं। 22 अक्तूबर को मेला और 24 अक्तूबर को दशमी पर हरेला काटा जाएगा। वहां ललित मोहन कैड़ा आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो -15एएलएम 10 पी द्वाराहाट में नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मन्दिर  में उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो -15एएलएम 10 पी द्वाराहाट में नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मन्दिर  में उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो -15एएलएम 10 पी द्वाराहाट में नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मन्दिर  में उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो -15एएलएम 10 पी द्वाराहाट में नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मन्दिर  में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें