फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगा वेतन

Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आउटसोर्स कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों ने नाराजगी है। उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध जताया और वेतन देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत करीब 450 से अधिक कार्मिक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। एनएचएम से नियुक्त कर्मियों को दो माह और आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से उनको परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। किसी तरह वह उधार मांगकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने जल्द वेतन नहीं देने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अजय तिवारी, कृष्ण बिष्ट, सुचिता, बबीता, योगेश, उमेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें