फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा 27 को निकलेगी

Tue, 29 Aug 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नंदा देवी मंदिर रानीखेत में समिति की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर नंदा देवी मंदिर में समिति की बैठक हुई। इस दौरान महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया की 20 सितंबर को नंदा सुनंदा प्रतिमा बनाने के लिए कदली वृक्ष आमंत्रण यात्रा माधवकुंज राय इस्टेट के लिए निकलेगी। मंदिर परिसर में कदली वृक्ष पहुंचने के साथ प्रतिमा निर्माण का काम शुरू होगा। 23 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। 24 सितंबर को ऐपण, मेहंदी, झोड़ा प्रतियोगिता समेत कैरम, बिलियर्ड्स, हाॅकी आदि खेल प्रतियोगिता होंगी। 22 से 26 सितंबर तक रात्रि में सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 27 सितंबर को नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकलेगी। बैठक में भुवन चंद्र साह, मुकेश साह, किरन लाल साह, प्रमोद कांडपाल, देवेंद्र लाल साह, मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें