फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए, माता गौरी अंबा तू दैण है जाए..

विज्ञापन
अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले के कार्यक्रम देखते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मां नंदा सुनंदा के चरणों में शीश नवाया और उनसे आशीष ली। सुबह तड़के से लोग दर्शनों को मंदिर आने लगे थे देर शाम तक ये सिलसिला चलता रहा। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चंद वंशज पूर्व सांसद राजा केसी सिंह बाबा, युवराज नरेंद्र चंद सिंह, राजपुरोहित नागेश पंत, हरीश पंत और मुख्य पुजारी लीला जोशी ने विधिवत पूजा अर्चना कर मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, सह मंदिर व्यवस्थापक एलके पंत, कुलदीप मेर, संजय साह, दिनेश साह, राजेश पालनी, राजकुमार बिष्ट, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
नंदादेवी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। मेले में माता की चौकी में मुख्य गायक हेम पांडे, हेमंत पंत, निर्मल जोशी ने गाइए गणपति जग वंदन.. जै दुर्गे मैया जय हो जगदंबे, शारदे मां मेरे दिल को दीवाना कर दिया, आओ अंगना पधारो श्री गणेश.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सुमन सनवाल, नंदन किशोर, महेश जोशी महेंद्र बिष्ट ने ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, माता गौरी अंबा तू दैण है जाए.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के मैैदान में कार्यक्रम हुए। हिमालयन लोक कला केंद्र की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक और सचिव मनोज सनवाल, मेला सह संयोजक हरीश बिष्ट, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मेला सह संयोजक अर्जुन बिष्ट, मीडिया प्रभारी अमरनाथ सिंह नेगी, सह संयोजक परितोष जोशी आदि थे।
महिलाओं ने दी झोड़ा, चांचरी की शानदार प्रस्तुति
अल्मोड़ा। मेले में मां नंदा सर्वदलीय संस्था की महिलाओं ने झोड़ा और चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। संस्था की सचिव गीता मेहरा ने हर टीम को 2400 रुपये की नकद राशि पुरस्कार प्रदान की। संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में महिलाओं का दल मल्ला महल से बाजार भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंचा। इसके बाद बारी-बारी से टीमों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। यहां गोविंद मेहरा, विमला बोरा, सुधा पंत, गीता आर्या, भगवती बिष्ट, लता कांडपाल, रीता दुर्गापाल आदि थे।
कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह की जयंती आज
अल्मोड़ा। कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह की जयंती पांच सितंबर को ड्यौढ़ी पोखर स्थित जगदंबा दरबार में धूमधाम से मनाई जाएगी। दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि सुबह 11:30 बजे राजा आनंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान कया है।
नंदादेवी मेले में आज होगा कवि सम्मेलन
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के तहत पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे से नंदादेवी मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन होगा। संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार और कवि विपिन जोशी कोमल ने सभी रचनाकारों से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है।
मेले में कब क्या होगा
05 सितंबर- दिन में 12 बजे से कवि सम्मेलन, माता की चौकी कार्यक्रम होगा। स्टार नाइट में दीवान कनवाल, महिपाल मेहता, राधा तिवारी, गोपाल चम्याल, शीला पंत समेत कई कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन

06 सितंबर- सुबह 11 बजे महिलाओं की सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें