फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदा देवी मेला जारी, कदली वृक्षों का दिया निमंत्रण

Fri, 23 Aug 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया में कदली वृक्ष को आमंत्रण देने जाते श्रद्धालु व आयोजक। 
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के धनाण में स्थित मां नंदा देवी मंदिर में मेला जारी है। बृहस्पतिवार को यहां विधि विधान से कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया गया। इस दौरान देव डंगरियों व मंदिर के सदस्यों ने देव दर्शन किए। कदली वृक्ष आमंत्रण कार्यक्रम में क्षेत्र के न्योनी, पैली, बसरखेत व नौगांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को कदली वृक्षों को नंदा देवी मंदिर में ले जाया जाएगा। जहां उनकी पूजा अर्चना कर मां नंदा की मूर्ति बनाई जाएगी। शनिवार को विसर्जन के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें