रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में ईद-उल-फितर का पर्व खुशी, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह जामा मस्जिद रानीखेत में सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। पेश इमाम लाईक अहमद तहसीनी ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद सदर मोहम्मद ईरफान ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और शासन-प्रशासन व पुलिस का आभार जताया। नमाज के बाद देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। यहां उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने लोगों को बधाई देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, उमेश भट्ट, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, सोनू सिद्दीक़ी, अमन शैख़, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद थे।