अल्मोड़ा। रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले अल्मोड़ा में खरीदारों की भीड़ उमड़ गई। सोमवार को बाजार में इतनी अधिक भीड़ थी कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। कई दुकानों में लोग एक साथ खड़े होकर खरीदारी करते दिखाई दिए। आज ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। हालत यह थी कि कई लोग बच्चों को भी बाजार साथ में लाए थे। आज बैंक भी दो दिन बाद खुले जिससे कई बैंक शाखाओं में भी काफी भीड़ देखी। कई बैंकों में ग्राहकों की लाइन लगी थी। बैंकों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। आगे भी यही स्थिति बनी रही तो कोरोना की रोकथाम में काफी दिक्कतें खड़ी हो सकती है।