फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माउंट सिनाई वॉलीबाल में चैंपियन

Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मिशन इंटर कालेज रानीखेत  में आयोजित  वालीबाल प्रतियोगिता के विजेता ट्रॉफी के साथ। संवाद 
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर काॅलेज में आयोजित केडी बेलवाल स्मृति अंतर विद्यालयी वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माउंट सिनाई स्कूल धमाइज़र ने जीता। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी, जगदीश बेलवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मुकाबले में माउंट सिनाई स्कूल धमाइज़र ने बीरशिवा को 25-20 और 25-18 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायक मंडल में अजय चंद, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट रहे। वही ऐपण प्रतियोगिता में बबिता कोटलिया प्रथम, रंजना साह द्वितीय, चेतना रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक में संगीता वर्मा, ज्योति साह, रीना वर्मा रही। वहां सुनील मसीह, कैलाश पांडेय, विमल सती, अतुल अग्रवाल, उमेश भट्ट, मोहन नेगी, गणेश जोशी, मुकेश साह, अनिल वर्मा, अगस्त लाल साह, संजय दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें