चौखुटिया के अगनेरी से मां का डोला नागाड़ ले जाते श्रद्धालु। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध चैत्राष्टमी (आठों कौतिक) मेले का मां का डोला अगनेरी मंदिर से पुजारियों की मौजूदगी में नागाड़ थोक को सौंपा गया।
इससे पूर्व सुबह नागाड़ थोक से जुड़े ग्रामीण कलशयात्रा के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर कीर्तन-भजन कर और मां के जयकारे लगाते हुए अगनेरी मंदिर परिसर पहुंचे। परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना के बाद डोला नागाड़ ले जाया गया। 29 मार्च को अष्टमी के दिन होने वाले मुख्य मेले के दिन नागाड़ से मां का डोला अगनेरी मंदिर लाया जाएगा और नारियल फोड़कर मेले की मुख्य रस्म अदा की जाएगी।
वहां मेला समिति अध्यक्ष दयाल मेहरा, पुजारी खीमानंद जोशी, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, सुरेंद्र मनराल, प्रधान नागाड़ दिनेश मनराल, जीवन नेगी, भगवत कन्याल, राम सिंह थापा, दरबान बिष्ट, लक्ष्मण सिंह थापा सहित सभी दस थोकों से जुड़े हुए प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद