फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसबी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

Mon, 12 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय में आयोजित मिलेट्स मेले में मौजूद लोग। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय में मातृ दिवस संदीक्षा परिवारों की ओर से चिकित्सा शिविर, कॅरिअर काउंसलिंग और मिलेट्स मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं एसबीआई कर्मियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को धन निवेश और बचत योजनाओं की जानकारी दी। ग्राफिक एरा विवि भीमताल की टीम ने विद्यार्थियों को कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी। द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल ने मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर जवानों ने शानदार बैंड धुनों की प्रस्तुति कर लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया। वहां जलेबी, लेमन, म्यूज़िकल चेयर, सुई धागा, रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेले में स्थापित स्टाल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां उप कमांडेंट रविनंद झा सहित कई जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें